खबर शेयर करें -

लालकुआं (नैनीताल) | अग्रसर भारत न्यूज़ डेस्क

​राष्ट्रीय राजमार्ग 109 (हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग) पर सफर करना अब खतरे से खाली नहीं रह गया है। बेखौफ बदमाशों ने शनिवार शाम दो अलग-अलग घटनाओं में बाइक सवार परिवारों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। झपटमारों ने न केवल हजारों की नकदी और मोबाइल लूटे, बल्कि झपट्टा मारकर महिलाओं और बच्चों की जान भी जोखिम में डाल दी।

पहली घटना: मासूम बच्ची और महिला बाल-बाल बचे

​लालकुआं के स्थानीय मोबाइल शॉप स्वामी सलीम खान अपनी पत्नी और चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ खरीदारी के लिए हल्द्वानी जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आईओसी (IOC) डिपो से आगे बबूर गुम्टी के समीप पहुंची, पीछे से आए शातिर बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर उनकी पत्नी के कंधे से पर्स छीन लिया। झटका इतना तेज था कि सलीम की पत्नी और बच्ची चलती बाइक से गिरते-गिरते बचे। लुटेरे पलक झपकते ही आंखों से ओझल हो गए।

यह भी पढ़ें -  ​हल्द्वानी: सड़क पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 गिरफ्तार, दो वाहन सीज

दूसरी वारदात: मंदिर के सामने दुस्साहस

​लूट की दूसरी वारदात अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के ठीक सामने घटित हुई। बेरीपड़ाव निवासी एक युवक अपनी माता के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी घात लगाकर आए बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के हाथ से पर्स छीन लिया और रफूचक्कर हो गए। पीड़ित ने तत्काल हल्दूचौड़ चौकी पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: समिति चुनाव की आचार संहिता का पूर्ण पालन करते हुए देशभक्ति के साथ संपन्न हुआ उत्सव, वीडियो

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठते सवाल: घटना के घंटों बाद भी FIR नहीं

​हैरानी की बात यह है कि दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक लालकुआं कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित परिवार कल शाम से आज दोपहर तक कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा दावों पर गंभीर सवालिया निशान लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  'भारत माता की जय' से गूंजा बिंदुखत्ता का कार रोड: कांग्रेसियों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

प्रशासनिक पक्ष

​कोतवाली के वरिष्ठ उप-निरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि उन्हें दो स्थानों पर झपटमारी की सूचना मिली है। उन्होंने कहा, “पुलिस सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घटना की सत्यता की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर ही अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad