खबर शेयर करें -

मुम्बई से काशीपुर आ रहे एक यात्री का बैग चोरी हो गया। वह ट्रेन से पानी की बोतल खरीदने उतरा था और वापस अपनी सीट पर पहुंचा तो बैग गायब था। पीड़ित नावेद आलम की शिकायत पर काशीपुर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें -  (लालकुआं ब्रेकिंग): विधायक पर अभद्र टिप्पणी, FIR

रामुवाला गनेश ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी नावेद आलम 19 दिसंबर को बांद्रा मुंबई से ट्रेन में सवार होकर काशीपुर ऊधमसिंहनगर के लिए चले थे। किच्छा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वह पानी की बोतल खरीदने के लिए नीचे उतर गए।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: ​🏘️ बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा कब? मोहन कुड़ाई का सरकार से सवाल—“सेंचुरी के लिए रास्ता निकल सकता है तो बिंदुखत्ता के लिए क्यों नहीं?”

वापस अपनी सीट पर पहुंचे तो उनका काले रंग का बैग चोरी हो चुका था। बैग में 5 हजार रुपये की नगदी के साथ पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, कोविड प्रमाण पत्र, हाईस्कूल की मार्कशीट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 चमोली में बड़ा टनल हादसा: THDC की निर्माणाधीन सुरंग में घुसा मलबा-पानी, 9 मजदूरों की मौत; 6 अब भी लापता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad