ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/चोरगलिया। चोरगलिया थाना क्षेत्र से तीन छात्राओं के अचानक लापता होने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। तीनों छात्राएं 17 सितंबर से लापता बताई जा रही हैं। परिजनों के मुताबिक, तीनों रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन विद्यालय पहुंचने के बजाय काठगोदाम रेलवे स्टेशन की ओर चली गईं।

लापता छात्राओं में दो सगी बहनें हैं, जो कक्षा 10वीं और 11वीं में पढ़ती हैं। उनके साथ उनकी एक सहपाठी भी है। काफी तलाश के बावजूद जब छात्राओं का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। कई दिन बीतने के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर मंगलवार को परिजन और ग्रामीण चोरगलिया थाने पहुंचे और छात्राओं की जल्द बरामदगी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

CCTV से सामने आई अहम जानकारी

पुलिस की शुरुआती जांच में रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में तीनों छात्राएं एक कार से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचती दिखाई दीं। इसके बाद उनके देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

पुलिस के मुताबिक, छात्राओं के मोबाइल फोन फिलहाल स्विच ऑफ हैं। इसके चलते उनकी वर्तमान लोकेशन का पता लगाने में कठिनाई आ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन के संभावित रूट पर आने वाले प्रमुख रेलवे स्टेशनों की जीआरपी और आरपीएफ को भी सूचना देकर अलर्ट किया गया है।

तीन पुलिस टीमें तलाश में जुटीं

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने थाने पहुंचे परिजनों को पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्राओं की तलाश के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। टीमें संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाने के साथ ही छात्राओं की सुरक्षित बरामदगी के प्रयास कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

पुलिस छात्राओं के ट्रेन से जाने के बाद संभावित मार्ग और ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि छात्राओं की बरामदगी को प्राथमिकता देते हुए अलग-अलग स्तर पर जांच की जा रही है।

परिजनों ने पुलिस से तीनों छात्राओं को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाने की मांग की है। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।