खबर शेयर करें -

आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज सभी राशियों के सितारे कैसे रहने वाले हैं.

22 अप्रैल से शुरूहोने वाली चारधाम यात्रा के लिए, आज से शुरू होगी टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग, ऐसे करें आवेदन 

मेष- भाग्यकारी समय है . लाभ प्रतिशत बढ़त पर रहेगा, शुरूआत साधारण रहेगी, परिस्थितियों में तेज सुधार होगा, पेशेवर पक्ष मजबूत होगा, आस्था विश्वास में वृद्धि होगी, लाभ प्रभाव बढ़त पर रहेंगे, विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की नई राहें बनेंगी, धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यां से जुड़ेंगे, अवरोध दूर होंगे, स्वास्थ्य सुधार पाएगा, शारीरिक समस्याएं कम होंगी, सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है, जनकल्याण के कार्य करेंगे . सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे . संबंध संवरेंगे .

शुभ अंक : 3 और 9

शुभ रंग : स्वर्णिम

वृष- कार्य व्यापार में सजगता बनाए रहेंगे, शोध कार्यां पर ध्यान जाएगा, अप्रत्याशित परिस्थितियां बनी रहेंगी, समय साधारण प्रभाव का बना हुआ है, आकस्मिकता पर नियंत्रण बनाए रखेंगे, तैयारी से कार्य करेंगे, परिजनों से सीख सलाह पर ध्यान देंगे, व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे, नीति नियम अपनाएंगे, आवश्यक चर्चा संवाद एवं कार्या में धैर्य दिखाएं, कामकाज प्रभावित हो सकता है, निरंतरता रखेंगे, स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं, लापरवाही से बचें, अनुशासन बढ़ाएं .

शुभ अंक : 3 5 और 6

शुभ रंग : लीफ कलर

मिथुन- साझा प्रयासों में तेजी आएगी, घर में शुभता का संचार बना रहेगा, रुटीन बेहतर बनाए रखेंगे, करियर व्यापार संवरेगा, नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी, अनुबंधों में वृद्धि होगी, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे, संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी, उद्योग व्यापार के लिए उचित मौके बनेंगे, दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी, स्थायित्व बल पाएगा, भिम भवन के मामले पक्ष में बनेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, करीबियों का भरोसा जीतेंगे, टीम भावना बनाए रखें, तेजी बनाए रखेंगे, बड़ा सोचेंगे .

यह भी पढ़ें -  18 अक्टूबर 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): कुंभ राशि वालों को मिलेंगी शुभ-सूचनाएं, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

शुभ अंक : 3 और 5

शुभ रंग : तोता

कर्क- जिम्मेदारी से कार्य व्यापार को आगे बढ़ाएं, भूलचूक से बचने का प्रयास रखें, नौकरीपेशा बेहतर प्रदर्शन करेंगे, समय प्रबंधन बनाए रखें, मितभाषी रहें, श्रमशीलता बनाए रहेंगे, जरूरी कार्य समय से करेंगे, आर्थिक मामलों में सतर्कता रखेंगे, कार्य व्यापार में ढिलाई से बचेंगे, पेशेवर चर्चाओं में धैर्य बढ़ाएंगे, लेनदेन में स्पष्ट रहेंगे, व्यवस्था को मजबूती देंगे, प्रलोभन में नहीं आएंगे, कर्मठता से काम लेंगे, प्रबंधन का सम्मान करेंगे, विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, सेवा भावना बल पाएगी .

शुभ अंक : 2  3 और 5

शुभ रंग : मून स्टोन

होटल वैल्यू व्यू में लगी आग, स्टोर रूम में रखा सामान जलकर हुआ राख

सिंह- सोच विचारकर और सूझबूझ की क्षमता विकसित होगी, महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन रहेगा, कला कौशल संवार पर रहेंगे, बौद्धिकता पर जोर रहेगा, अवसर भुनाएंगे, परीक्षा प्रतियोगिता में प्रभावी रहेंगे, मित्रों में सामंजस्य बढ़ेगा, सक्रियता से काम लेंगे, अपनों के साथ स्मरणीय पल बिताएंगे, अपनों का साथ विश्वास बढ़ेगा, कामकाज में उत्साह रखेंगे, शि़क्षण प्रशिक्षण में रुचि बढ़ेगी, कामकाजी परिस्थितियों में सुधार लाएंगे, आवश्यक बदलाव पर बल देंगे .
शुभ अंक : 1 3 और 5

शुभ रंग : अंजीर समान

कन्या- प्रतिष्ठित जनों से संवाद बढ़ाएंगे, कार्य व्यापार प्रयास तेज होंगे, आवश्यक कार्यां में विनम्रता बनाए रखेंगे, महत्वपूर्ण कार्यां को स्वयं पूरा करेंगे, निजी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे, भवन वाहन की प्राप्ति होगी, भावनात्मक विषयों में सामंजस्य रखेंगे, व्यक्तिगत विषयों में उतावली न दिखाएं, पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें, गरिमा गोपनीयता पर जोर देंगे, संवेदनशीलता बनी रहेगी, उपलब्धियों पर फोकस रहेगा, पैतृक मामलों में सक्रिय रहेंगे, विभिन्न प्रयास बेहतर बनेंगे, साहस बढ़ेगा .

यह भी पढ़ें -  19 अक्टूबर 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): मेष, सिंह और कन्या राशि वालों को नौकरी और करियर में मिलेगी तरक्की,

शुभ अंक : 2 3 और 5

शुभ रंग : समुद्री

तुला- सबसे तालमेल बनाए रखेंगे, वाणिज्यिक वार्ता सफल होगी, व्यापार व्यवसाय में तेजी लाएंगे, पेशेवर शिक्षा से जुड़ सकते हैं, जरूरी जानकारी प्राप्त हो सकती है, संचार संवाद में बेहतर रहेंगे, सामाजिक संबंध संवारेंगे, सामाजिक कार्यां में रुचि रहेगी, वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा, कामकाजी मामले बनेंगे, कम दूरी की यात्रा हो सकती है, जोखिम उठाने से बचेंगे, प्रदर्शन बेहतर रहेगा, संबंधों को भुनाने का प्रयास रहेगा, वाणिज्य व्यापार विस्तार लेगा, इच्छित परिणाम बनेंगे, आलस्य छोड़ें .

शुभ अंक : 3 और 5

शुभ रंग : हल्का हरा

रुद्रपुर : पैसे नहीं देने पर 14 साल के बच्चे ने की आत्महत्या, घर में लटका मिला शव

वृश्चिक-घर में मांगलिक वातावरण बना रहेगा. कुल कुटुम्ब से तालमेल बेहतर होगा. सम्मान में वृद्धि होगी. अतिथि का आदर सत्कार करेंगे. श्रेष्ठ कार्यां में समय देंगे. इच्छित वस्तु मिल सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे. प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. संग्रह संरक्षण में रुचि लेंगे. मेहमानों का आगमन बना रहेगा. शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगी. वचन निभाने में आगे रहेंगे. घर में हर्ष आनंद  बना रहेगा. रचनात्मकता और सक्रियता रखेंगे. धन संपत्ति में वृद्धि होगी. संस्कार परंपराओं को बल देंगे.

शुभ अंक : 2 3 और 9

शुभ रंग : पीतांबरी

धनु- चहुंओर सुखद वातावरण रहेगा, विभिन्न प्रयासों में तेजी लाएंगे, अनोखी कोशिशों से सभी को प्रभावित करेंगे, व्यक्तिगत मामलो में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, चहुंओर श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे, नवीन कार्यां में गति आएगी, रचनात्मकता को बल मिलेगा, दीर्घकालिक योजनाओं में रुचि बढ़ेगी, लेंगे, अनुकूलता बढ़त पर बनी रहेगी, वाणिज्यिक विषयों में रुचि दिखाएंगे, भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे, जिम्मेदारी से कार्य करेंगे, विभिन्न कार्यां में सफलता के संकेत हैं .

शुभ अंक : 2 3 5 और 6

शुभ रंग : मेहंदी

यह भी पढ़ें -  18 अक्टूबर 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): कुंभ राशि वालों को मिलेंगी शुभ-सूचनाएं, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

मकर- लाभ सीमित और प्रभावित रह सकते हैं, न्यायिक मामलों में धैर्य बढ़ाएंगे, सूची बनाकर कार्य करेंगे, स्पष्टता रखें, रिश्तेदारों का समर्थन पाएंगे, खर्च एवं निवेश बढ़ा हुआ रहेगा, विस्तार योजनाएं गति लेंगी, सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे, मेहनत पर भरोसा रखेंगे, बजट पर ध्यान देंगे, जल्दबाजी में नहीं आएंगे, व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा, वैदेशिक मामलों को पूरा करें, साधारण प्रभाव बनाए रखेंगे, आवश्यक कार्यां को समय पर करने का प्रयास करेंगे, सजगता रखेंगे .

शुभ अंक :  5 6 और 8

शुभ रंग : धूसर

उत्तराखंड घर वापस जाने के लिए लिफ्ट लेना पड़ा भारी, तीन बच्चों की मौत,

कुंभ- आर्थिक वाणिज्यिक मामलों में रुचि रखेंगे, नैतिकता पर जोर देंगे, जोखिम व विवाद से दूर रहेंगे, साख प्रभाव बढ़त पर रहेगा, अपनों से सामंजस्य रखेंगे, सभी का भरोसा जीतेंगे, विभिन्न विषय बल पाएंगे, प्रतिस्पर्धा बढ़ाएंगे, चर्चा में प्रभावी रहेंगे, उद्योग व्यापार में शुभता बढ़ेगी, प्रभाव में वृद्धि होगी, आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी, अतिउत्साह में चूक करने से बचेंगे, करियर व्यापार को मजबूती मिलेगी, सकारात्मक परिणामों से उत्साहित रहेंगे, मामले पक्ष में बने रहेंगे .

शुभ अंक : 1 3 और 5

शुभ रंग : पीतवर्ण

मीन- लक्ष्यों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे, श्रेष्ठियों से भेंट के अवसर बनेंगे, सम्मान का भाव बढ़ेगा, प्रबंधन के कार्यां में गति आएगी, पैतृक कार्यां में सामंजस्य बढ़ाएंगे, बड़प्पन बनाए रखेंगे, पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा, विभिन्न कार्यां को आगे बढ़ाएंगे, सभी की मदद से परिणाम साधेंगे, निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे, सहयोग की भावना बढ़ाएं, जिम्मेदारों और वरिष्ठों से बना कर चलेंगे, विभिन्न कार्यां को तेजी से पूरा करेंगे, करियर व्यापार लाभ में रहेंगे, गंभीर विषयों में रुचि रहेगी .

शुभ अंक : 3 और 6

शुभ रंग :  पाइनेपल

राज्य आंदोलनकारी मदन सिंह रावत का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

You missed