खबर शेयर करें -

लक्सर: बच्चे को सीट ना देने पर बारात की बस से उतारकर दुल्हे के मामा को मौत के घाट उतारने की घटना में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं. दोनों हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें -  🎓 उत्तराखंड के 200 सरकारी स्कूलों में जारी रहेंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम शिक्षा मंत्री के निर्देश: छात्रों की पढ़ाई नहीं होगी बाधित, आत्मनिर्भरता पर जोर

पुलिस के मुताबिक बीती 11 मई को थाना पथऱी क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर निवासी युवक शाहरुख की बारात जा रही थी. बारात की बस में बच्चों के ना जाने पर एक बच्चा बस में बैठ गया. जिसे दूल्हे के मामा मुजम्मिल ने नीचे उतार दिया. जिससे नाराज होकर गांव के ही निसार आदि ने मुजम्मिल से मार पिटाई कर दी. जिसमें उसकी मौत हो गई. जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये.

यह भी पढ़ें -  🚨 देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी नेपाल में छिपे यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज

घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों की ओर से थाना पथरी में आरोपियों के खिला हत्या का मामला दर्ज कराया गया था. दूसरी ओर मुकदमा दर्ज होते ही हत्यारोपी गांव छोड़कर फरार हो गए. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी. थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में फरार दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिन्हें आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.