ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में बरेली डिपो के बस चालक पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

यह घटना ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के बाद हुई, जब चार युवकों ने गुस्से में आकर बस चालक पर दो राउंड फायरिंग कर दी।

ऐसे हुआ खुलासा:
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बरेली निवासी बस चालक सतीश यादव ने 22 फरवरी को मुकदमा दर्ज करवाया था। घटना तब हुई जब वह बरेली से काशीपुर के लिए रवाना हुआ था। फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही बाइक और स्कूटी सवार चार युवकों ने बार-बार ओवरटेक करने की कोशिश की। जब चालक ने टोका, तो गुस्साए युवकों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

कैसे पकड़े गए आरोपी?
पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान कर ली। कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई नवीन बुधानी और ललित मोहन रावल की टीम ने 23 फरवरी को सूचना के आधार पर ब्लॉक रोड, रुद्रपुर से आदर्श कॉलोनी निवासी प्रियांशु बाठला और रॉयल रेजीडेंसी बगवाड़ा कॉलोनी निवासी प्रथमपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

अब भी फरार हैं दो आरोपी
गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में बताया कि बस चालक बार-बार पास नहीं दे रहा था और उनसे अभद्रता कर रहा था। इस घटना में उनके साथी हर्षदीप और अक्षय सागर भी शामिल थे, जो अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जबकि फरार युवकों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad