ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, उधम सिंह नगर

रुद्रपुर– ऊधमसिंहनगर पुलभट्टा पुलिस और एडीटीएफ की टीम को नशे के खिलाफ सफलता हाथ लगी है।

टीम ने पुलभट्टा थाना क्षेत्र से डेढ़ किलो अफीम के साथ दो महिलाओ को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की कल शाम पुलिस को सूचना मिली थी की यूपी से भरी मात्रा में नशे की खेप लाई जा रही है। जिस पर सयुक्त रूप से बहेड़ी किच्छा रोड पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

इस दौरान बरेली से किच्छा की और दो महिला आती हुई दिखाई दी। शक होने पर जब महिला पुलिस द्वारा चेकिंग की गई तो महिलाओ के बैग से लगभग डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए

आरोपी महिलाओ ने बताया की वह झारखंड से अफीम की खेप ला कर ट्राजीट कैंप निवासी डॉक्टर प्रताप यादव को बेचते थे। वह पिछले 8 से 10 सालो से डॉ. प्रताप यादव को अफीम की सप्लाई कर रही है।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

30 अक्तूबर 22 को डॉक्टर प्रताप यादव को पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में जेल भेज दिया था। आज वह उसके बेटे अंकित यादव को अफीम की खेप देने आए थे। आरोपियों ने अपना नाम आरती मिस्त्री, निवासी झारखंड और आरती देवी निवासी बिहार सगी बहनें है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad