खबर शेयर करें -

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (देहरादून) द्वारा जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ और भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। छात्र-छात्राओं और स्टाफ की सुरक्षा के दृष्टिगत 14 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें -  ​🌺 लालकुआँ में गूंजेगी श्याम बाबा की महिमा: 'श्री श्याम संकीर्तन हिंडोला और तीज महोत्सव' का भव्य आयोजन! 🌺

​📌 मुख्य बिंदु:

    • भारी बारिश की चेतावनी: नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह तथा संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर यह आदेश जारी किया गया है।
    • शिक्षकों व स्टाफ को भी राहत: इस आदेश के तहत विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश मान्य रहेगा।
    • आवासीय विद्यालयों पर नियम: नैनीताल शहर के अंतर्गत संचालित ऐसे आवासीय शिक्षण संस्थान/विद्यालय जहाँ पठन-पाठन और आवास सुविधा एक ही परिसर में है, उन पर यह आदेश लागू नहीं होगा।

जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष (जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण), नैनीताल श्री ललित मोहन रयाल द्वारा जारी इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🌧️ नैनीताल में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, Orange Alert के चलते जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad