खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता (नैनीताल)।

आगामी 16 जुलाई 2026, दिन गुरुवार को बिंदुखत्ता क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का एक अनुपम संगम देखने को मिलेगा। इस पावन संदेश के साथ इस वर्ष श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। बिंदुखत्ता क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं में इस धार्मिक उत्सव को लेकर भारी उत्साह है और पूरे मार्ग को स्वागत के लिए विशेष रूप से सजाया जा रहा है।

दोपहर 2 बजे से शुरू होगा भक्ति का महासंगम

​आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, रथ यात्रा का शुभारंभ गुरुवार दोपहर 2:00 बजे हाट कालिका मंदिर से महाप्रभु के जयघोष के साथ होगा। “जय जगन्नाथ, जय बलदाऊ, जय सुभद्रा माई” के गगनभेदी नारों के बीच भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथों को क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  🕊️ वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट का 81 वर्ष की आयु में निधन,

बिंदुखत्ता के इन प्रमुख मार्गों से गुजरेगी रथ यात्रा

​श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रथ यात्रा का मार्ग बेहद भव्य रूप से निर्धारित किया गया है, जो पूरे बिंदुखत्ता क्षेत्र को भक्तिमय बनाएगा:

  • तिवारी नगर: यहाँ से महाप्रभु का दिव्य रथ भक्तों के हुजूम के साथ आगे बढ़ेगा।
  • रामलीला ग्राउंड: यह पूरा प्रांगण स्थानीय और आमंत्रित भजन मंडलियों के भजनों से गूंज उठेगा।
  • तिकोनिया चौराहा: यहाँ बिंदुखत्ता के श्रद्धालु पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर होकर झूमते नजर आएंगे।
  • पटेल नगर: इस क्षेत्र में क्षेत्र की जनता द्वारा महाप्रभु के रथ पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें -  🏥 “लालकुआँ में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ: नरेश चन्द्रा बोले— मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म”

गुरुदेव कुटुंबकम् महाप्रसाद

 रात्रि 10:00 बजे से आश्रम परिसर में एक भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसके साथ ही बिंदुखत्ता से पहुंचे सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारे) का वितरण किया जाएगा।

सपरिवार शामिल होकर पुण्य कमाने की अपील

​इस भव्य धार्मिक महोत्सव को लेकर निवेदक नवीन सिंह पपोला (भाजपा बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष) ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं और भक्तजनों से इस पावन अवसर पर सपरिवार सादर आमंत्रित रहने की अपील की है। उन्होंने संदेश देते हुए कहा है कि— “चलो रथ खींचें, चलो पुण्य कमाएं। आइए, प्रभु के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर पुण्य के भागी बनें।” माना जाता है कि भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी छूने और उसे खींचने मात्र से अनंत पुण्यों की प्राप्ति होती है,

यह भी पढ़ें -  🌧️ पहाड़ों पर फिर भारी मानसून की दस्तक 27 जुलाई को नैनीताल और बागेश्वर में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ, अग्रसर भारत न्यूज।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad