ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड  में एक नाबालिग से उसके ताऊ ने ही मौका पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के एक गांव में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. 13 वर्षीय नाबालिग रक्षाबंधन के दिन सुबह गाय चराने जंगल गई थी. वहीं उसका ताऊ भी गाय चराने गया था. मौका पाकर उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

नाबालिग रोते हुए घर आई और उसने आपबीती अपनी मां को बताई. बारिश अधिक होने के कारण मां उसे अस्पताल नहीं ले जा पाई और न ही राजस्व पुलिस को सूचना दे सकी. इसके बाद मंगलवार को नाबालिग को लेकर उसकी मां सीएचसी बैजनाथ पहुंची और उसने पुलिस व तहसील प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी. इसके बाद प्रशासन ने उक्त घटना की एफआईआर दर्ज करवा कर मामले की जांच शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया था. बताया जा रहा है कि मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट भी न्यायालय में पेश कर दी गयी है. इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. राजस्व पुलिस से अब इस केस की फाइल रेगुलर पुलिस को सौंप दी गयी है. पुलिस जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

आरोपी ताऊ गिरफ्तार
उपजिलाधिकारी  गरुड़  जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 19 अगस्त को पॉक्सो में मामला दर्ज हुआ. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को उक्त घटना की फाइल सौंप दी गयी है. पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है. मेडिकल करवा कर रिपोर्ट न्यायालय में पेश कर दी गयी है.

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad