ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बिजनौर में शराबी पति ने बेल्ट से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर झगड़ा होता था. मृतक महिला के शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान थे. पति को जब होश आया तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है.

इस घटना के बाद से आरोपी फरार है, पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने चमड़े की बेल्ट से पत्नी को पीटा था. जिसका दर्द वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और मौके पर ही उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. मृतक के शरीर पर चोट के कई गहरे निशान मिले. यह पूरा मामला बिजनौर थाना क्षेत्र के चंद्रावल का माजरा सहदुल्ला खेड़ा का हैं. यहां रहने वाले सुरेश गौतम ने अपनी पत्नी चंद्रावती (उम्र 35) को शराब के नशे में मारपीट कर मार डाला.

बेल्ट से मार-मारकर पत्नी की हत्या

इस घटना की जानकारी सुबह मृतका के परिजनों सुबह हुई. मृतका के भाई पवन ने अपने जीजा गौतम के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 302 के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि मृतका के परिवार में चार बच्चे हैं उसकी शादी करीब 16 से 17 साल पहले हुई थी. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad