ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के जंगलों से अवैध कब्जेदारी मुक्त करने के अभियान में आज वेस्टर्न सर्किल फॉरेस्ट जोन के अंतर्गत हल्द्वानी, रामनगर,तराई फॉरेस्ट के तीन डिविजन क्षेत्र से आज 77 हेक्टेयर फॉरेस्ट लैंड को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए वन अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालो को जंगल से खदेड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ में चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी की कार्रवाई, हाईवे किनारे से हटाई गईं फड़-ठेलियां; 17 चालान काटे

युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर वन विभाग के प्रमुख पीछे हॉफ अनूप मलिक खुद मॉनिटरिंग कर रहे है। वे हर सर्किल की रिपोर्ट की समीक्षा कर रहे है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं के वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती सड़क हादसे में घायल, पत्नी को भी आई चोटें; हालत में सुधार

वन भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी डा. पराग धकाते ने बताया कि सीएम उत्तराखंड के निर्देश पर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में पिछले तीन दिन में सैटेलाइट साक्ष्यों के आधार पर अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चल रहा है।उन्होंने बताया कि करीब हर घंटे एक हैक्टेयर जंगल को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बदलेगा मौसम, 11 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट; तेज हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी

उन्होंने बताया कि राजा जी टाइगर रिजर्व से भी 01 हेक्टेयर जंगल की जमीन खाली करवाई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad