ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (अग्रसर भारत)।

हल्द्वानी हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित न्यूज़ पोर्टल संचालकों की आपात बैठक में सूचना महानिदेशालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए जारी निविदा दरों पर कड़ा ऐतराज जताया गया। इनपैनलमेंट प्रक्रिया के तहत निर्धारित की गई बेहद कम विज्ञापन दरों पर संचालकों ने घोर आश्चर्य और निराशा व्यक्त करते हुए इसमें तत्काल सुधार की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

​लाखों पाठकों तक त्वरित पहुंच, फिर उपेक्षा क्यों?

बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि आज का डिजिटल मीडिया पत्रकारिता की अग्रिम पंक्ति में खड़ा होकर एक साथ लाखों पाठकों तक पलक झपकते ही सटीक सूचनाएं पहुंचा रहा है। दिन-रात ग्राउंड जीरो पर सक्रिय रहकर डिजिटल पत्रकारिता को जिंदा रखने वाले संस्थानों पर तकनीकी, प्रशासनिक और टीम संचालन के भारी खर्चों का बोझ है। ऐसे में सूचना विभाग द्वारा तय की गई दरें जमीनी हकीकत से कोसों दूर और अव्यावहारिक हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

​महानिदेशक सूचना से ठोस निर्णय की अपील

डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों ने सूचना महानिदेशक से मांग की है कि वह इस विषय को संवेदनशीलता और गंभीरता से लेते हुए जारी दरों पर तुरंत पुनर्विचार करें। डिजिटल मीडिया की अपार जन-पहुंच और पत्रकारों के आर्थिक हितों का सम्मान करते हुए सम्मानजनक व तर्कसंगत विज्ञापन दरें लागू की जाएं, ताकि निष्पक्ष डिजिटल पत्रकारिता का अस्तित्व बचा रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

​बैठक में ये रहे उपस्थित

इस महत्वपूर्ण मंथन बैठक में गिरीश जोशी, तारा जोशी, ईश्वरी दत्त भट्ट, महेंद्र सिंह नेगी, धर्मानंद खोलिया, सुरेश पाठक, दिनेश पांडेय, हर्ष रावत, अंकित साह, जीवन राज, सचिन जोशी, मोहन कांडपाल, अकरम सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।