ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है. उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के बीच उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UBSE) ने यूके बोर्ड रिजल्ट 2025 की तारीख जारी कर दी है.

यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट संभवतः 20 अप्रैल को जारी किया जाएगा. इसके बाद स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे.

यूके बोर्ड परीक्षा 2025 के रिजल्ट इस वर्ष 20 अप्रैल, 2025 तक घोषित किए जाएंगे. यह निर्णय पिछले वर्ष के रिजल्ट में देरी के बाद लिया गया है, जिससे कई छात्रों को कॉलेज में एडमिशन लेने में समस्या हुई थी.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

यूबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हैं, जो अगले महीने की 11 तारीख यानी 11 मार्च तक चलेंगी. इस साल उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 2 लाख से अधिक छात्र और छात्राएं भाग ले रहे हैं.

यूके बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की जांच कैसे करें | How to check UK Class 10th, 12th Board Result 2025

  • सबसे पहले स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर, छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल- रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने खातों में लॉग इन करना होगा.
  • यूबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे.
  • छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने विवरण की जांच करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसे डाउनलोड करें.
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

टॉप करने वाले को मिलेगा स्पेशल ईनाम

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को उत्तराखंड शिक्षा विभाग की तरफ से पुरस्कार दिया जाएगा. टॉप 5-10 छात्रों को एक शैक्षिक दौरे पर जाने का मौका दिया जाएगा, जिससे उन्हें देश के विभिन्न क्षेत्रों का पता लगाने का मौका मिलेगा. इस पहल का उद्देश्य उनके सीखने के अनुभवों का विस्तार करना और उन्हें विभिन्न शैक्षिक वातावरण से परिचित कराना है.