ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर हमला करने का मामला सामने आया है। युवक ने सरकारी वाहन रोककर हाथापाई की है। पूरे घटनाक्रम में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के कपड़े भी फट गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 ‘अतीक से भी ज्यादा खतरनाक है मुख्तार, वो कभी भी…’, पुलिस अधिकारी ने बताई अंसारी के आतंक की कहानी

 

युवक ने ऋषिकेश में नेशनल हाईवे पर सरेआम मंत्री पर हमला किया है। प्राप्त जानाकरी के अुनसार, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल किसी काम से ऋषिकेश से निकले थे।

उनके काफिल के दौरान एक युवक ने मंत्री अग्रवाल की सरकारी गाड़ी रुकवा दी। मंत्री से बातचीत के दौरान युवक आक्रामक हो गया। आरोप है कि युवक ने मंत्री के साथ हाथापाई करने की कोशिश भी की। मंत्री पर हमला करने वाले युवक को सुरक्षाकर्मियों ने बमुश्किल दबोच लिया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

आरोप है कि हमले के दौरान युवक ने सरकारी वाहन पर ईंट भी फेंकी है। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया। जनसंपर्क अधिकारी ताजेंद्र नेगी के मुताबिक युवक ने पहले बातचीत की। मंत्री से बातचीत के दौरान युवक आक्रामक हो गया था। आरोप है कि इसके बाद युवक ने मंत्री के साथ गाली गलौज भी की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

बताया जा रहा है कि युवक का नाम सुरेंद्र सिंह नेगी है। वह खुद को सोशल वर्कर बताता है। वह पहले भी कई लोगों से हाथापाई कर चुका है। मंत्री अग्रवाल के पीए कौशल बिल्जवाण ने बताया कि युवक ने पहले मंत्री को गाली दी फिर कॉलर पकड़ा और पीछे धकेलने लगा। इस दौरान उनका कुर्ता फट गया। तभी गनर ने उसे वहां से हटाया तो उसने गनर की पिस्टल छीनने और वर्दी फाड़ने का भी प्रयास किया। इस बीच गनर ने किसी तरह युवकों को वहां से हटाया तो वे भाग निकले। उन्होंने कहा कि गनर की ओर से युवकों के खिलाफ मामले में तहरीर दी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हाथापाई के आरोपियों को गायब करने का आरोप लगाया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वहीं, मामला बढ़ता देख ऋषिकेश के समीपवर्ती सभी थानों व कोतवाली से पुलिस बल बुलाया गया है।

 

यह भी पढ़े 👉आतंकी बनाने गल्फ के रास्ते युवाओं को PAK भेजता था अतीक-अशरफ का गैंग, बदले में मिलता था तबाही का सामान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad