खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में स्पा सेंटर की आड़ गलत काम किए जा रहे है. ऐसे ही एक मामले का देहरादून पुलिस ने खुलासा किया. पुलिस ने जब देहरादून के बंसत विहार थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर में छापा मारा तो वहां चार लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया.

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों से स्पा सेंटरों के बारे में कुछ शिकायतें मिल रही थी. इसी वजह से स्पा सेटरों पर नजर रखी जा रही है. शिकायत के आधार पर जब जीएमएस रोड के पास स्थित स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारा तो वहां अलग-अलग कमरों में दो महिला और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: विवाहिता आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग के आरोप में कार्रवाई; दो अन्य की तलाश

पुलिस ने तत्काल प्रभाव से स्पा सेंटर के कर्मचारियों और वहां पर मौजूद पुरुष और महिला को अपनी गिरफ्त में लिया. पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर के कर्मचारी व्हाट्सएप पर ही ग्राहकों से संपर्क करते है और उन्हें सारी सुविधाएं मुहैया कराते है.

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में मौसम ने रोका पर्वतारोहियों का रास्ता, 179 ट्रेकर्स फंसे; 8 हेलीकॉप्टरों से आज रेस्क्यू

वहीं देहरादून पुलिस ने जब महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि अधिक पैसे का लालच देकर उनसे इस तरह का कार्य करवाया जा रहा है. पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पांच पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू भी किया. वहां मौजूद एक महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  (Big breaking) ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 10 दिन की मोहलत पर माने ग्रामीण, अधिसूचना न जारी होने पर तहसील में होगा अनिश्चितकालीन धरना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad