खबर शेयर करें -

नशे करने के लिए नशेड़ी अब चोरी की घटनाओं में भी अंजाम देने लगे हैं‌। थाना बड़कोट पुलिस ने एक ऐसे ही नशेड़ी युवक को गैस सिलिंडर की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा युवक अभी फरार है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा के आधार पर आरोपित को पकड़ा है जिससे गैस सिलिंडर भी बरामद कर दिया है।

रोडवेज बस का स्टेयरिंग हुआ फेल, बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे 18 यात्री

नशे करने के लिए नशेड़ी अब चोरी की घटनाओं में भी अंजाम देने लगे हैं‌। थाना बड़कोट पुलिस ने एक ऐसे ही नशेड़ी युवक को गैस सिलिंडर की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा युवक अभी फरार है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा के आधार पर आरोपित को पकड़ा है, जिससे गैस सिलिंडर भी बरामद कर दिया है। थाना बड़कोट के थाना निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि भगवती प्रसाद बिजल्वाण निवासी नगर पालिका परिषद बड़कोट ने चोरी के संबंध में तहरीर दी। चोरी का पर्दाफाश करने के लिए टीम गठित की गई टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिससे दो युवक एक बाइक में सिलिंडर ले जाते हुए दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें -  🚨 सनसनीखेज मामला: गोवंशों पर डाला जा रहा ज्वलनशील पदार्थ! 15 से ज्यादा पशु बने शिकार 😡🔥

मोटरसाइकिल को किया सीज

थाना निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि पुलिस टीम ने सात घण्टे के अंदर आकाश निवासी ग्राम भौंती नौगांव एक युवक को गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी किए गए गैस सिलिंडर बरामद किया व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज किया। जबकि दूसरा युवक फरार हो गया है। आरोपित युवक ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए नौगांव से अपने एक परिचित से कुछ देर के लिए बाइक ली थी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:राष्ट्र रक्षा और समाज सेवा का संकल्प; पुष्प वर्षा से हुआ स्वयंसेवकों का अभिनंदन

थाना निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित युवक नशेड़ी प्रवृत्ति का है। जिसके अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है, जबकि दूसरा युवक अभी फरार चल रहा है। गिरफ्तार युवक को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  🚆 बड़ी खबर: लालकुआं–राजकोट स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ा! अप्रैल में मिलेंगे अतिरिक्त फेरे 🎉

दुष्कर्म के आरोपित को उठा ले गई पुलिस, शादी का झांसा देकर बनाया था प्रेम संबंध; फिर गर्भवती कर हुआ फरार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad