खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल (स्वास्थ्य, संसदीय कार्य, वन, स्वास्थ्य शिक्षा एवं निर्वाचन) ने बालावाला स्थित ‘नव्य भारत सेवा केंद्र’ का दौरा किया। नव्य भारत फाउंडेशन (NBF) द्वारा संचालित इस केंद्र में वर्तमान में निःशुल्क फिजियोथेरेपी परामर्श और चैरिटेबल कलेक्शन सेंटर जैसी जन-सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

​दौरे के दौरान माननीय मंत्री जी ने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक उत्थान के कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया और पूरी टीम के प्रयासों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने पिछले वर्ष कारगिल विजय की रजत जयंती को समर्पित ‘श्री हरि कथामृत-2025’ के सफल आयोजन के एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। मंत्री जी ने एनबीएफ के इस सेवा भाव को ‘ऐतिहासिक’ बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होते हैं।

यह भी पढ़ें -  मिशन 2027: उत्तराखंड भाजपा का विधायकों को अल्टीमेटम—'जनता के बीच सुधारे प्रदर्शन, तभी मिलेगा टिकट', नवंबर-दिसंबर में होंगे दो निर्णायक सर्वे

​इस अवसर पर एनबीएफ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध उनियाल ने माननीय मंत्री जी को उनके नए उत्तरदायित्वों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंत्री जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। डॉ. उनियाल ने संस्थान को मिल रहे उनके विशेष मार्गदर्शन के लिए आभार भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  दुखद: रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी आशा बिष्ट का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​कार्यक्रम के दौरान एनबीएफ के प्रबंधक व ट्रस्टी श्री खेमराज उनियाल, श्री अजय उनियाल, पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप बुटोला, विवेक उनियाल, प्रमिला, दिव्या, दिव्यांश, शताक्षी, डॉ. आंचल, सौरभ, मोहित सहित संस्था के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर बड़ा प्रहार: नैनीताल जनपद के 20 प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट, वसूला भारी जुर्माना

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad