ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शैंपू बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डेंसो चौक के पास स्थित एक मकान पर छापेमारी की और करीब ₹15 लाख कीमत का नकली शैंपू बरामद किया। इस दौरान एक कथित कंपनी मालिक समेत तीन आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबकि एक अन्य फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भावुक हुए विधायक सुमित हृदयेश, बोले- मेरी जान को खतरा; परिवार की फोन टैपिंग का लगाया आरोप

पुलिस के अनुसार, फैक्टरी में हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड के मशहूर ब्रांड क्लिनिक प्लस और सनसिल्क की डुप्लीकेट पैकिंग कर शैंपू तैयार किया जा रहा था। मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर भी पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ में चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी की कार्रवाई, हाईवे किनारे से हटाई गईं फड़-ठेलियां; 17 चालान काटे

हिरासत में आरोपी

  • हसीन अहमद पुत्र शकील अहमद, निवासी पठान चौक, लंढौरा मंगलौर, हरिद्वार

  • शहबान पुत्र बशीर, निवासी माता वाला मोहल्ला, लंढौरा मंगलौर, हरिद्वार

  • मोहसिन पुत्र ईखलाक, निवासी माता वाला मोहल्ला, लंढौरा मंगलौर, हरिद्वार

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​ थान सिंह बने नैनीताल दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर, मुकेश बोरा ने दिलाई पद की शपथ

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।