ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पत्नी की पिटाई करने के बाद भूरारानी में युवक ने मफलर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का विवाह तीन-चार साल पहले हुआ था और उसका दो साल का पुत्र है।

पत्नी की पिटाई करने के बाद भूरारानी में युवक ने मफलर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

पत्नी की पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया

पुलिस के मुताबिक सत्य नारायण कालोनी भूरारानी निवासी 26 वर्षीय सोनू गिरी पुत्र रोहतास मजदूरी करता था। सोमवार रात वह नशे में घर आया।

इस दौरान उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने पत्नी की पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही खुद कमरे में जाकर अंदर से कुंडा लगा लिया

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

दरवाजा तोड़ा तो सोनू मफलर के फंदे पर लटका मिला

उसकी पत्नी की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ ही पास में रहने वाले सोनू के पिता और मां भी पहुंच गए।

उन्होंने दरवाजा खोला तो वह अंदर से बंद मिला। जिस पर स्वजनों ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा तो सोनू मफलर के फंदे पर लटका मिला। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

आनन फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर, एसआइ महेश कांडपाल पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली।

बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का विवाह तीन-चार साल पहले हुआ था और उसका दो साल का पुत्र है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad