ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही 12 जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है।

14 अगस्त को होगा मतदान और मतगणना

राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, विकास खंडों के ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ उपप्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए चुनाव 14 अगस्त को होंगे और उसी दिन मतगणना व परिणामों की घोषणा होगी।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

नामांकन: 11 अगस्त (11 से 03 बजे तक) नामांकन वापसीः 12 अगस्त (10 से 02 बजे तक)

मतदानः 14 अगस्त (10 से 03 बजे तक)

मतदानः 14 अगस्त (10 से 03 बजे तक)

मतगणनाः मतदान समाप्ति के तुरंत बादअनंतिम अधिसूचना पर आपत्तियों के निपटारे के बाद बुधवार को पंचायती राज विभाग ने 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का अंतिम आरक्षण जारी किया था। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। पंचायती राज विभाग ने पहली बार पंचायतों में ओबीसी आरक्षण के लिए गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की सिफारिशें लागू की हैं। इस हिसाब से ग्राम पंचायत के प्रधान से लेकर जिला पंचायत तक पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया था।
सचिव पंचायती राज चंद्रेश कुमार ने एक अगस्त को अनंतिम अधिसूचना जारी करते हुए इस पर आपत्तियां मांगी थीं। दो से पांच अगस्त के बीच प्रदेशभर से 42 आपत्तियां आई। देहरादून से सर्वाधिक आपत्तियां थीं, जिनका निपटारा मंगलवार को समिति ने किया था। बुधवार को सचिव पंचायती राज ने अंतिम आरक्षण जारी कर दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष आरक्षण की स्थिति

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

उत्तरकाशी अनारक्षित

टिहरी महिला

पौड़ी महिला

रुद्रप्रयाग महिला

चमोली अनारक्षित

देहरादून महिला

यूएस नगर अन्य पिछड़ा वर्ग

नैनीताल अनारक्षित

अल्मोड़ा महिला

चंपावत अनारक्षित

बागेश्वर अनुसूचित जाति महिला

  • पिथौरागढ़ अनुसूचित जाति
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad