खबर शेयर करें -

नाबालिग के स्कूटी चलाने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने वाहन स्वामी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही एक साल के लिए आरसी भी निलंबित कर दी है। इस मामले में यह बड़ी कार्रवाई है।

हल्द्वानी – पत्रकारों ने विजिलेंस अधिकारी बनकर प्रधान सहायक से की ठगी,

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: चोरगलिया में CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, ₹9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला सेतु का किया लोकार्पण

नाबालिगों के वाहन चलाने के मामले बढ़ रहे हैं। मल्लीताल पुलिस ने पिछले दिनों वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी को पकड़ा जिसे नाबालिग किशोर चला रहा था। यह मामला न्यायालय में पहुंचा। बीती 18 मई को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश सिंह ने फैसला सुनाते हुए वाहन स्वामी पर 25 हजार का जुर्माना लगाया। साथ ही एक साल के लिए वाहन की आरसी को निलंबित कर दिया। एक साल तक स्कूटी को नहीं चलाया जाएगा। इसके अलावा जुर्माना नहीं भरने पर 15 दिन का कारावास होगा।
आरटीओ (प्रवर्तन) नंद किशोर ने बताया कि नाबालिग के वाहन चलाने के मामले में यह बड़ी कार्रवाई है। हम अभिभावकों से अपील करते हैं कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें। ये नियमविरुद्ध तो हैै ही, साथ ही इससे उनकी और दूसरों की जान को भी खतरा है।

यह भी पढ़ें -  उधम सिंह नगर: गौला में डूबा छात्र, शव बरामद दोस्तों के बयानों पर परिजनों का संदेह,

उत्तराखंड में बढ़ता महिला उत्पीड़न-पूर्व पीएम की पोती ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 गौलापार में तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला; हादसे के बाद सवार मौके से गए
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad