खबर शेयर करें -

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 2 February, 2024)

आज के दिन मेष राशि के जातक या जातिका त्वरित निर्णय लेने से आपको कार्यक्षेत्र में फायदा मिलेगा। व्यापार में आप कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संबंधों में सामंजस्य बिठाने के ईमानदार प्रयासों से दिन में शान्ति मिलेगी। धन लाभ होगा साथ में खर्चा भी बढ़ेगा। प्यार में संतुष्टि लव रिलेशन को मजबूत करेगा। कच्ची और बिना धुली सब्जियां खाने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ भी करने से पहले अपने भविष्य के हितों को ध्यान में रखें। दोस्तों के साथ शाम का समय बीतेगा।

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – आसमानी नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – हर संभव प्रयास करें कि झूठ ना बोले तथा ना ही किसी का दिल दुखाए।

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 2 February, 2024)

आज के दिन वृष राशि के जातक या जातिका अपने कार्य को सही तरीके से करने का आकलन करना चाहिए। ज्वेलरी और कपड़ों का व्यापार करने वाले व्यापारियों को आज ज्यादा लाभ होगा। घर पर कुछ भी करने से पहले परिवार के हितों को सर्वोपरि रखें। आज केवल समझदारी भरा निवेश ही आपको रिटर्न दिलाने में मदद करेगा। प्यार में प्रपोज करते समय यह जरूर ध्यान रखें की प्रेम संबंध चलाना बहुत आसान नहीं होता। बाहर का भोजन और खुली बिक रही खाद सामग्री से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – नियमित रूप से गाय और कुत्ते को एक-एक रोटी अवश्य दें।

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 2 February, 2024)

आज के दिन मिथुन राशि के जातक या जातिका अपनी टीम के साथ आज आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दूसरों को मार्गदर्शन और मदद करने की इच्छा परिवार में ख़ुशी लाएगी। इंट्रा डे निवेश पर उच्च रिटर्न की उम्मीद करना केवल गलत आकलन होगा। आपका मुस्कुराता चेहरा किसी का भी दिल धड़का देगा आपसे किसी को प्यार हो सकता है। हिंसा के संपर्क में आने वाले युवा गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। आज आप किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले असमंजस की स्थिति का शिकार होंगे जिससे आपको निराशा महसूस होगी।

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर में जो आग्नेय कोण है उस स्थान पर नित्य संध्याकाल में दीपक अवश्य जलाएं या लाल बल्ब लगा दें।

यह भी पढ़ें -  18 अक्टूबर 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): कुंभ राशि वालों को मिलेंगी शुभ-सूचनाएं, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल
कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 2 February, 2024)

आज के दिन कर्क राशि के जातक या जातिका जो सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं उनको काम करने में आलस्य महसूस होगा। परिस्थितियाँ आपको साहस और धैर्य के साथ पारिवारिक दबाव के खिलाफ खड़े होने के लिए मजबूर करेगी। धन की कमी के कारण आपको कई निवेश योजनाएं स्थगित करना पड़ेगा। खासतौर पर प्रेम जीवन में सावधान रहें क्योंकि कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। शराब का सेवन स्वास्थ्य को ख़राब कर सकता है। चीजों को प्राथमिकता देने से आपको सामाजिक गतिविधियों के लिए अधिक समय मिलेगा।

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – प्रतिदिन स्नान करके अपने इष्ट देवता का पूजन जरूर करें।

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 2 February, 2024)

आज के दिन सिंह राशी के जातक या जातिका का कार्यक्षेत्र में चुनौतियों से भरा दिन रहेगा। परिवार में अधिकतम आनंद लेने के लिए शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ दिलचस्प योजना बनाना न भूलें। ट्रैवल एजेंसी का काम करने वाले लोगों को आज धन लाभ होगा। शेयर मार्केट में निवेश दोपहर बाद धन लाभ दिलाएगा। अपनी लव लाइफ को बचाने के लिए आपको शालीनता से व्यवहार करने की जरूरत है। कुशल स्वास्थ्य आपको निश्चिंत और प्रसन्न बनाए रखेगा। यह आपके हित में होगा कि आप लोगों को अपने व्यक्तित्व की खुशबू महसूस करने दें।

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – प्रत्येक माह की अमावस्या को पूरे घर के सफाई करके मंदिर में पूजन अवश्य करें।

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 2 February, 2024)

आज के दिन कन्या राशि के जातक या जातिका सेल्स और मार्केटिंग का काम करने वाले आज अपने नए लक्ष्य को तय करने की योजना बनाएंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी किताब पब्लिश कर सकते हैं। बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम साझा करने से आप उनकी उपचार शक्ति का अनुभव कर सकेंगे। माता-पिता के मदद का हाथ बढ़ाने से वित्तीय परेशानियाँ ख़त्म होगी कर्ज भी खत्म हो जाएगा। सच्चे प्रयास से सच्चा प्यार पाने में मदद मिलेगी। आज आपको अपने खान-पान को लेकर बहुत सावधान रहना होगा। व्यक्तिगत स्तर पर बहुत सारी पहचान और प्रसिद्धि मिलने वाली है।

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग – गहरा ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पूजा करते समय आपके घर में कोई आए उसका सम्मान करें और उसकी मदद करें।

यह भी पढ़ें -  18 अक्टूबर 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): कुंभ राशि वालों को मिलेंगी शुभ-सूचनाएं, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल
आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 2 February, 2024)

आज के दिन तुला राशि के जातक या जातिका व्यावसायिक क्षेत्र में सफल होने के लिए अधीनस्थों के सुझावों को अमल में लाने का प्रयास करेंगे। अपनी कला के माध्यम से आज आपको प्रसिद्धि मिलेगी। अपने जीवनसाथी के प्रति आभार व्यक्त करने से रिश्ते में नई जान और ऊर्जा आएगी। निवेश करने से पहले वित्तीय बाजार के विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होगा जिससे धन लाभ जरूर होगा। आप प्रेम परीक्षा का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखें। आपको मजबूत बनाने वाले व्यायाम हड्डियों को मजबूत करने में मदद करेंगे। आपके चिड़चिड़े स्वभाव के कारण आपके मित्र मंडली में टकराव होने की संभावना है।

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – मैरून 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए धन की कमी नहीं होगी।

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 2 February, 2024)

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक या जातिका उन लोगों से सावधान रहें जो आपकी योजनाओं को विफल करने में लगे हैं। पारिवारिक जीवन को विशेष प्राथमिकता देना न भूलें। आपकी ओर से की गई लापरवाही आपको महंगी पड़ सकती है। आवासीय प्लाट लेने से पहले आप रजिस्ट्री की जांच अवश्य करा ले। प्यार में आप आज अपने प्रेमी के साथ घूमने जाएंगे। आपको योग और व्यायाम करना चाहिए क्योंकि आलस्य के कारण आपका स्वास्थ्य खराब हो रहा है। अनावश्यक परेशानियों से बचने के लिए आपको बोलते समय जरूर ध्यान रखना होगा।

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – हल्का लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – नवग्रह स्तोत्र का पाठ करने से ग्रह शांति होती है।

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 2 February, 2024)

आज के दिन धनु राशि के जातक या जातिका को अपने कार्य में सफल होने के लिए फोकस बनाए रखने की आवश्यकता होगी। आज आपके लिए परंपराओं का पालन करना और सत्य मूल्यों का पालन करते हुए और अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरना बहुत जरूरी होगा। खर्च करने में ज़्यादा फिजूलखर्ची करने से बचें, नहीं तो शाम तक आप खाली हाथ रह जाएंगे। आज आप प्रेम में इतना डूब जायेंगे कि आप दूसरे ज़रूरी कामों का ध्यान ही नहीं रख पाएंगे। कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी आपको परेशान करेंगी। आपको कहीं जाना पड़ सकता है, वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऐसा प्रतीत हो रहा है।

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग – गुलाबी 

यह भी पढ़ें -  18 अक्टूबर 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): कुंभ राशि वालों को मिलेंगी शुभ-सूचनाएं, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  पुरुषसूक्त का पाठ करने से समस्त मनोकामना पूर्ण होगी।

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 2 February, 2024)

आज के दिन मकर राशि के जातक या जातिका को पिछले महीने के कार्य में अव्वल रहने के लिए सम्मानित किया जाएगा। पत्नी के साथ अच्छा संबंध आपके पारिवारिक जीवन को सुखी बनाएगा। लंबे समय से लंबित एरियर या बकाया का धन मिलने से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। काफी दिनों से आप जिसको फॉलो कर रहे थे या जिससे बात करना चाह रहे थे आज बात होगी और यह बात लंबी चलेगी और प्रेम में बदल सकती हैं। अपने अंदर सकारात्मक प्रभाव को उत्पन्न करने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें फायदा मिलेगा।

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – शनि की साढ़े साती से बचने के लिए आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 2 February, 2024)

आज के दिन कुंभ राशि के जातक या जातिका उच्च अधिकारियों द्वारा आपको सम्मानित किया जाएगा। आपके व्यापार में आपके कर्मचारी काम चोरी कर रहे हैं ध्यान दीजिए। परिवार में माता-पिता की बात माने क्योंकि वह सदैव आपके हित के बारे में सोचते हैं। आप शेयर मार्केट में निवेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो करिए पर जोखिम भरा निवेश करने से बचें। अपने लव पार्टनर को धोखा देना आपको लंबे और स्थायी रिश्ते बनाने से वंचित कर देगा। आपके दोस्तों के द्वारा सम्मान हानि हो सकती है इसलिए थोड़ा ध्यान जरूर रखें।

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – फिरोजा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गणपति स्तोत्र का पाठ आपकी सदैव रक्षा करेगा।

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 2 February, 2024)

आज के दिन मीन राशी के जातक या जातिका को कार्यस्थल पर विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। आज आपको मनचाही सफलता पाने के लिए माता-पिता के मार्गदर्शन के अनुसार काम करना होगा। बैंक से लेन-देन या ऑनलाइन ट्रांसफर में आपको बहुत सावधान रहना होगा। युवा लोग अपने प्रेमी की परीक्षा लेने का प्रयास करेंगे कि वह कितना उनसे प्यार करता है। फलों और हरी-पत्तेदार सब्जियों का आनंद लेने से आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलेगी। किसी भी कीमत पर बहस करने से बचें खासकर छोटे-मोटे मुद्दों पर।

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – हनुमान चालीसा का पाठ करे

You missed