ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में प्रस्तावित फ्लाईओवर का निर्माण अभी नहीं होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए सर्वे कर फिजिबिलिटी रिपोर्ट फाइनल कर दी है। इसके अनुसार फ्लाईओवर बनाए जाने से फायदे से ज्यादा सामाजिक और आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

ऐसे में फ्लाईओवर की योजना पर फिलहाल ब्रेक लग गया है।

शहर लगातार बढ़ रही आबादी से महानगर का आकार ले रहा है। यहां की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। इससे मुख्य चौराहों पर जाम की स्थिति रहती है। इसके समाधान को लोक निर्माण विभाग ने मुखानी से लालडांठ चौराहा और मंगलपड़ाव से तिकोनिया चौराहे तक फ्लाईओवर की योजना बनाई थी। विभाग ने पिछले वर्ष फिजिबिलिटी सर्वे करवाया, जिसकी फाइनल रिपोर्ट अब तैयार कर ली गई है। रिपोर्ट में फ्लाईओवर बनने से सामाजिक और आर्थिक नुकसान की आशंका जाहिर करते हुए अभी निर्माण न करने का सुझाव दिया है। ऐसे में विभाग ने फ्लाईओवर की योजना को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

व्यापारियों का विरोध भी कारण : फ्लाईओवर निर्माण का व्यापारी शुरू से ही विरोध कर रहे थे। शहर के मुख्य बाजार के साथ ही सैकड़ों व्यापारियों का कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताई थी। सर्वे रिपोर्ट में व्यापारियों के विरोध को भी फ्लाईओवर निर्माण नहीं किए जाने का मुख्य कारण चिह्नित किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

चौराहों के चौड़ीकरण की उम्मीद

चौराहों पर लगने वाले जाम के स्थायी समाधान के लिए फ्लाईओवर नहीं बनने पर अब चौराहों के चौड़ीकरण से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इसके लिए अधिकांश चौराहों पर चौड़ीकरण का काम किया जा रहा। वहीं अन्य चौराहों के लिए प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

प्रत्युष कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग, ”फ्लाईओवर निर्माण के सर्वे के आधार पर फिजिबिलिटी रिपोर्ट फाइनल कर ली गई है। आर्थिक, सामाजिक आकलन के अनुसार अभी निर्माण नहीं किया जाएगा।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad