खबर शेयर करें -

फ्लैक्स प्रिंटिंग के कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह मां चाय लेकर पहुंची तो बेटे का शव फंदे से लटकते देखा। चीख सुन दौड़े परिजनों ने कारोबारी को फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, DJ-ट्रकों की रैली में नियमों की अनदेखी; कार्रवाई की तैयारी

जवाहरनगर बनभूलपुरा निवासी पंकज यादव (39 वर्ष) पुत्र छोटे लाल होर्डिंग फ्लैक्स प्रिंटिंग का काम करता था। बताया जाता है कि रोज की तरह सोमवार की सुबह भी घर से काम के लिए निकला था। रात घर पहुंचा तो मां ने खाना दिया और खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।

यह भी पढ़ें -  बिग ब्रेकिंग: ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बोले- खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया

सुबह वह देर तक नहीं उठा तो मां चाय लेकर उसके कमरे में पहुंची। कमरे का दरवाजा खुला था और जैसे मां ने अंदर कदम रखा तो उसकी चीख निकल पड़ी। सामने पंकज फंदे से लटक रहा था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब जरूरी होगा स्थलीय सत्यापन, कुमाऊं आयुक्त ने डीएम को दिए सख्त निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad