खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सोमवार को तस्वीर साफ हो जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष चुनावों की प्रक्रिया के तहत सोमवार को नामांकन, नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच होगी।

यदि अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन होता है तो ऐसी सूरत में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष चुनावों के लिए भाजपा की ओर से बनाए गए प्रदेश चुनाव अधिकारी खजानदास ने रविवार को मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष चुनावों के लिए रविवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है।

मतदाता सूची में 125 नाम

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी कर दिया गया है। जिसमें कुल 125 वोटर हैं। इन वोटरों में राज्य से राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के साथ ही पार्टी के जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया के तहत सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, नाम वापसी व नामांकन पत्रों की जांच आदि की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोमवार को ही तय हो पाएगा कि अध्यक्ष पद के लिए कुल कितने दावेदार चुनाव मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें -  नशीला पदार्थ खिलाकर नैनीताल की युवती से दुष्कर्म, होश आने पर मांगने लगा माफी

अध्यक्ष के लिए 10 साल प्राथमिक सदस्य होना जरूरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वही नेता नामांकन करा सकते हैं जो तीन अवधियों तक पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हों और 10 सालों तक पार्टी के प्राथमिक सदस्य रहे हों। चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रदेश निर्वाचक मंडल के कोई भी 10 सदस्य प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की अर्हता रखने वाले कार्यकर्ता के नाम का संयुक्त रूप से प्रस्ताव कर सकेंगे। प्रदेश चुनाव अधिकारी खजानदास ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी कर दिया गया है। जिसमें कुल 125 वोटर हैं।

यह भी पढ़ें -  आज भी भारी बारिश का अनुमान: रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, 1 से 12वीं तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

प्रदेश अध्यक्ष के लिए चर्चा में कई नाम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट और केदार जोशी ने आधिकारिक रूप से दावेदारी की है। लेकिन जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है उनमें मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक विनोद चमोली, बृजभूषण गैरोला, दर्जाधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, विधायक आशा नौटियाल और दीप्ति रावत भारद्वाज, सतीश लखेड़ा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी में उफनती नदी में गिरा वाहन, चालक ने सूझबूझ से बचाई जान, लोगों ने किया रेस्क्यू

एक ही नामांकन तो मतदान की जरूरत नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए वैसे तो कई दावेदार हैं। लेकिन आधिकारिक रूप से नामांकन की उम्मीद कम ही है। ऐसे में यदि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन होता है तो मंगलवार को मतदान की नौबत नहीं आएगी और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हो जाएगा। हालांकि इस पर तस्वीर सोमवार को ही साफ हो पाएगी। हालांकि ऐसी सूरत में राष्ट्रीय परिषद के आठ पदों के लिए मतदान की प्रकिया पूरी की जाएगी।