ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

प्रतिबंधित क्षेत्र में ऑटो-ई-रिक्शा के संचालन को लेकर यातायात पुलिस सख्त है। ताबड़तोड़ कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन ये चालक बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले 10 दिनों में यायातात पुलिस 100 ऑटो और ई-रिक्शा के चालान कर चुकी है। 

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

नवंबर के अंतिम सप्ताह में पुलिस-प्रशासन ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक की थी। उन्हें सख्त हिदायद थी कि एक दिसंबर से वह मंगलपड़ाव से नैनीताल को-ऑपरेटिव बैंक तिराहे तक परिवहन नहीं करेंगे। इसी तरह से कालाढूंगी तिराहा, सरगम सिनेमा, रामपुर रोड और सिंधी चौक की ओर आने-जाने व सवारियां ढोने पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके ऑटो-ई-रिक्शा चालक बाज नहीं आए।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

यातायात निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया कि यातायात सुगम बनाने और अनावश्यक ट्रैफिक से बचने को लेकर शहर में जीरो जोन बनाए गए हैं। बावजूद इसके यातायात नियमों का कई चालक उल्लंघन कर रहे हैं। जबकि रोजाना करीब दस चालान किए जा रहे हैं।