ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

महिला पर पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में महिला के अन्य रिश्तेदार भी नामजद हैं।

महादेव के जयकारों संग खुले केदारनाथ धाम के कपाट, पावन अवसर के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

महिला पर पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में महिला के अन्य रिश्तेदार भी नामजद हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि साजिद अहमद निवासी ब्रह्मपुरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साजिद का कहना है कि उनके छोटे भाई कासिम अहमद ने बीती 18 अप्रैल को होटल क्राउन रॉयल के कमरे में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया कि उसका निकाह 19 नवंबर 2015 को छुटमलपुर सहारनपुर की रहने वाली आयशा से हुआ था।

भाई सहारनपुर से आकर देहरादून में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसकी पत्नी आयशा लगातार उस पर पैसों का दबाव बनाती थी। अलग से मकान लेकर रहने का दबाव बनाया जाता था। साजिद ने बताया की उसने अपना मकान रहने के लिए भाई को दे दिया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई हुई शुरू 

इसके बाद आयशा ने उस मकान को अपने नाम कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आयशा ने 14 अप्रैल 2023 को अपने भाइयों मुस्तकीम, मुरसलीन उर्फ पप्पू तसलीम व तनजीम को देहरादून मकान पर बुलाया और कासिम पर इस मकान व परिवार से अपना हिस्सा मांगने का दबाव बनाया। कासिम को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 18 अप्रैल को भाई कासिम ने होटल क्राउन रॉयल के कमरे में जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक आयशा व उसके भाइयों मुस्तकीम, मुरसलीन उर्फ पप्पू, तसलीम व तनजीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हेलीकॉप्टर हादसे में पंखे से कट कर वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत के बाद होश में आया उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण, यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad