खबर शेयर करें -

राजस्थान के बाड़मेर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्त ने अपनी पत्नी कि निर्ममता से हत्या कर दी. आरोपित युवक को इस बात का शक था कि उसकी पत्नी फोन पर भूतों से बात करती है.

पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी चुन्नीलाल को शक था कि उसकी पत्नी जियो देवी (40) आत्माओं से जुड़ी हुई थी और वह अपने फोन के जरिए उनसे बात करती थी.

हत्या बुधवार सुबह तड़के हुई. चुन्नीलाल ने सोते समय जिओ देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. अपनी मां की चीख सुनकर, दंपति की 17 वर्षीय बेटी, सुमित्रा मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन चुन्नीलाल लगातार कुल्हाड़ी से हमला करता रहा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इस दौरान बेटी सुमित्रा भी घायल हो गई. चीख-पुकार सुनकर सतर्क हुए पड़ोसी घर पहुंचे और मां-बेटी को गंभीर रूप से घायल पाया. वे पीड़ितों को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जियो देवी को मृत घोषित कर दिया. सुमित्रा का इलाज किया गया और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

पुलिस के मुताबिक, देवी, चुन्नीलाल और उनके चार बच्चों ने मंगलवार रात एक साथ खाना खाया और सोने चले गए. रात करीब ढाई बजे चुन्नीलाल उठा और पत्नी पर हमला कर दिया. पुलिस को सुबह करीब 3 बजे पड़ोसियों का फोन आया. पुलिस ने सुमित्रा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चुन्नीलाल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. जिओ देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की जांच जारी है. वहीं इस घटना को लेकर गांव में लोग चर्चा कर रहे हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad