खबर शेयर करें -

बलिया (Ballia) के भीमपुरा में एक महिला ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवा दी. महिला मुंबई में रहती थी, जबकि उसका पति यहां गांव में रह रहा था. महिला का कहना है कि पति सारी प्रॉपर्टी बेचकर बर्बाद कर रहा था, इसीलिए ये कदम उठाया.

पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. वहीं दो आरोपियों की तलाश की जा रही है.

बीते 6 जून को भीमपुरा में 55 वर्षीय विनोद सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी. पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि विनोद सिंह और उसकी पत्नी 45 वर्षीय अनीता सिंह के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे.

अनीता मुंबई में रहती थी. वहीं विनोद भीमपुरा में रह रहा था. विनोद अपनी प्रापर्टी बेचकर बर्बाद कर रहा था. उसकी पत्नी अनीता सिंह को लगा कि पति सारी जमीनें बेचकर बर्बाद कर देगा. इसको लेकर उसने सुनील सिंह, अजय चौहान और सन्नी चौहान के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची.

हत्या के लिए दो लाख में डील, एक लाख ऑनलाइन ट्रांसफर किए

विनोद सिंह की हत्या के लिए उसकी पत्नी अनीता सिंह ने 2 लाख रुपये की डील सुनील सिंह के साथ की, इसमें 1 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए और बाकी रकम कैश में देनी थी. 6 जून 2024 की शाम सुनील, अजय और सन्नी भीमपुरा पहुंचे. वहां किराएदार जय प्रकाश यादव ने लोकेशन बताने में मदद की.

रात में लगभग 11.30 बजे तीनों पीछे के रास्ते से घर में घुसे और विनोद की हत्या कर फरार हो गए. इस मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर जांच शुरू की थी. गहन जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने अनीता सिंह, सुनील सिंह और जयप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया. तीनों को रिमांड के लिए भेजा जा रहा है. बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad