खबर शेयर करें -

शातिर बदमाश ने एटीएम बदलकर एक शख्स के 17500 रुपये की ठगी कर ली. पीड़ित शख्स के शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज की. इसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

उत्तर प्रदेश के बांदा में ठगी करने का हैरान करने वाला सामने आया है. एक शातिर बदमाश ने एटीएम बदलकर एक शख्स के 17500 रुपये की ठगी कर ली. पीड़ित शख्स के शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज की. ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने ठगी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने पुलिस को अजीबो-गरीब बातें बताई. दरअसल, शहर कोतवाली की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत के दौरान बताया कि बीते दिन उसके पिता एटीएम से पैसे निकालने गए थे. वहां एक शातिर युवक ने पैसे निकालने का बहाना करते हुए एटीएम बदल लिया. इसके बाद उसने एटीएम से 17500 रुपये निकाल लिए.

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत

ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से शातिर ठग गिरफ्तार

पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाही और पैसे वापस करने की मांग की. इसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से शनिवार को शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम त्रिभुवन नामदेव है.

यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

पूछताछ में आरोपी ने बताई ये बात

आरोपी महोबा जिले का रहने वाला है. उसने पूछताछ में बताया कि उसने अंकल-अंकल करते हुए उनकी मदद करने के लिए पैसे निकालने के लिए कहा. इसके बाद उसने एटीएम बदलकर उनका एटीएम चोरी कर लिया. फिर 17500 रुपये चोरी कर लिया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड भाजपा: मंडल अध्यक्ष की राय तय करेगी विधायकों का टिकट, जानिए

मामले में एसपी ने कही ये बात 

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि शातिर ठग ने एक शख्स के एटीएम में बदलकर पैसे निकाल लिए थे. ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उसके कब्जे से 17500 रुपये बरामद किए गए हैं. बाकी पैसे उसने खर्च कर दिए और एटीएम को नदी में फेंक दिया. फिलहाल, आरोपी को जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad