ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : भाजपा और कांग्रेस के महापौर प्रत्याशियों की पत्नियां उनसे ज्यादा अमीर हैं। भाजपा के गजराज बिष्ट और कांग्रेस के ललित जोशी दोनों के पास अपना कोई घर नहीं है। जोशी के पास तो कोई कार भी नहीं है। दोनों प्रत्याशियों में गजराज बिष्ट संपत्ति व दौलत में ललित जोशी से ज्यादा समर्थवान हैं। दोनों के खिलाफ कोई केस भी लंबित नहीं है।

कांग्रेस के प्रत्याशी ललित जोशी निवासी अमरावती कॉलोनी एमबीपीजी कॉलेज से बीए उत्तीर्ण है। उनके पास 65,845 रुपये है जबकि तीन बैंक खातों में 43 हजार रुपये हैं। उनकी एक हेल्थ पॉलिसी और छह लाख कीमत का 150 ग्राम सोने के जेवरात हैं। उनके पास तहसील नैनीताल में सानणा तल्ला में 50 नाली कृषि भूमि जिसकी कीमत 40 लाख, सोनापानी में 7.12 नाली कृषि भूमि जिसकी कीमत 6 लाख और हल्द्वानी के नरसिंह तल्ला में 77 लाख मूल्य की भूमि है। उनके पास कोई घर व वाहन नहीं है। उनकी मासिक आमदनी 1.40 लाख रुपये है। वह बच्चों की शिक्षा पर 26 लाख रुपये सालाना खर्च करते हैं। उन पर 22.56 लाख रुपये का लोन भी है। वह वर्ष में 1.80 लाख रुपये का आयकर भी जमा करते हैं। हालांकि उनकी पत्नी कविता जोशी उनसे ज्यादा धनी है। कविता के पास 72362 रुपये नगद, बैंक खातों में 45 हजार रुपये, वर्ष 2018 मॉडल की एक कार जिसकी कीमत 2.50 लाख रुपये है। इसके अलावा 12 लाख कीमत का 300 ग्राम सोने के जेवरात, नैनीताल तहसील के गजारा पट्टी में 75 लाख रुपये की 19 नाली कृषि भूमि, हल्द्वानी के सीतापुर में 18 लाख कीमत की .138 हेक्टेयर कृषि भूमि, बमौरी मल्ली में 40 लाख कीमत का 1722 वर्ग फिट अकृषि भूमि है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह निवासी छड़ायल नायक एमबीपीजी से ग्रेजुएट हैं। उनके पास 50 हजार रुपये नगद, बैंक खातों में 48,980 रुपये, एक बीमा पॉलिसी, वर्ष 2019 मॉडल की एक कार, 20 ग्राम सोने के जेवरात जिनकी कीमत 1.52 लाख, नैनीताल तहसील के नैकाना में एक करोड़ कीमत की 1.26 हेक्टेयर कृषि भूमि है  उनकी मासिक आय 75,335 रुपये है। उनके पास कोई घर नहीं है। वहीं, उनकी पत्नी मीना सिंह के पास 35 हजार नगद, दो बैंक खातों में 14,49,362 रुपये, वर्ष 2023 मॉडल की एक कार, 6.10 लाख रुपये कीमत के 80 ग्राम सोने के जेवरात, छड़ायल में .078 हेक्टेयर अकृषि भूमि जिसकी कीमत 98 लाख और 3600 वर्ग  फिट भूमि में बना एक मकान जिसकी कीमत 1.25 करोड़ और नरसिंह तल्ला में 2275 वर्ग फिट भूमि में 52 लाख कीमत का एक मकान है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad