ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

दो युवक एक 16 साल की हिमाचल प्रदेश की रहने वाली किशोरी को लेकर चकराता तहसील के सावड़ा कस्बे में पहुंचे। जहां उन्होंने एक होटल में कमरा लिया। लोगों को उनपर शक हुआ। लोगों के आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से राजस्व पुलिस दोनों युवकों और किशोरी को लेकर देर रात कालसी थाने पहुंची।

पेट में धंसा मिला तार का फंदा, शिकारियों के चंगुल में फंसी बाघिन हुई बुरी तरह घायल, 

धर्म विशेष के दो युवकों के नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। किशोरी के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पॉक्सो और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए

जानकारी के अनुसार बीती मंगलवार की रात को दो युवक एक 16 साल की हिमाचल प्रदेश की रहने वाली किशोरी को लेकर चकराता तहसील के सावड़ा कस्बे में पहुंचे। जहां उन्होंने एक होटल में कमरा लिया। जब लोगों को पता चला कि दोनों युवक धर्म विशेष से जुड़े हैं, तो उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने दोनों युवकों से पूछताछ करनी चाही तो वे युवती को बाइक में लेकर वहां से भाग गए। लोगों ने उनका पीछा किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

रुद्र सेना ने जताया आक्रोश

वन विभाग और पुलिस के सहयोग से उन्हें कोटी-कनासर बैरियर पर रोक लिया गया। पूछताछ में पता चला कि किशोरी वर्तमान में पांवटा में रहती है। शौकीन निवासी ढकरानी थाना विकासनगर और शाहरुख निवासी आलमपुर थाना मिर्जापुर सहारनपुर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। वे हिमाचल के सिलाई होते हुए त्यूणी के रास्ते सावड़ा पहुंचे थे।

किशोरी को लेकर कालसी थाने पहुंची पुलिस

मौके पर पहुंचे रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने धर्म विशेष के युवकों के ऐसा करने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के लिए किशोरी को दोनों युवकों ने बहलाया फुसलाया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से राजस्व पुलिस दोनों युवकों और किशोरी को लेकर देर रात कालसी थाने पहुंची।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

राजस्व क्षेत्र मशक के राजस्व उपनिरीक्षक गुलशन हैदर ने बताया कि दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ पॉक्सो और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिन्दुखत्ता – शादी में गए बच्चे की सेल्फी लेते समय नदी में डूबने से हुई मौत, क्षेत्र में पसरा मातम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad