breaking news
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (अग्रसर भारत)।

हल्द्वानी शहर में प्रेम प्रसंग और मानसिक आघात के चलते दो जिंदगियां खत्म होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहले 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दी, जिसके सदमे में आकर उसकी 16 वर्षीय प्रेमिका ने भी फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग क्षेत्रों से मिले दोनों शवों ने सनसनी फैला दी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी जेल के बाहर घंटों खड़ी कार ने खड़े किए सवाल, तलाशी में निकला तमंचा और जिंदा कारतूस

निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर (मिलक क्षेत्र) निवासी विकास (25) हल्द्वानी के भगवानपुर में किराए पर रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार को कमरे से निकलने के बाद देर शाम एक निर्माणाधीन मकान में उसका शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें -  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और धमकी देने का आरोप, लालकुआं कोतवाली पहुंचे जफर अंसारी; कार्रवाई की मांग

सदमे में नाबालिग प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

पुलिस जांच के अनुसार, विकास का प्रेम प्रसंग पीलीभीत निवासी परिवार की 16 वर्षीय किशोरी प्रियांशी से चल रहा था, जो परिजनों संग वाटिका एन्क्लेव स्थित एक कोठी में रहती थी। प्रेमी विकास की मौत की खबर मिलते ही प्रियांशी गहरे सदमे में आ गई और उसने सोमवार शाम अपने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 11वें दिन भी पदयात्रा, 450 से अधिक लोग जुटे; 27 सितंबर की रैली की तैयारी तेज

जांच में जुटी पुलिस

काठगोदाम पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग के तनाव और मानसिक आघात से जुड़ा नजर आ रहा है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad