खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, अल्मोड़ा 

आखिरकार अल्मोड़ा को सिटी बस की सौगात मिल गई है। स्पेशल बस शुरू होने से शहरवासियों को काफी राहत मिली है। अब आप अल्मोड़ा के कोने-कोने बड़ी आसानी से जा सकते है। विभिन्न संगठन सिटी बस सेवा चलाने की मांग कर रहे हैं। राज्य गठन के 22 बाद अब नगर में सिटी बस सेवा शुरू हो रही है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  18 अक्टूबर 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): कुंभ राशि वालों को मिलेंगी शुभ-सूचनाएं, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

16 सीटर यह बस अल्मोड़ा के नए कलेक्ट्रेट तक लोगों को लाने ले जाने के लिए रहेगी। इसका किराया न्यूनतम 10 रुपये रखा गया है। किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ेगा। अल्मोड़ा से नए कलेक्ट्रेट भवन की दूरी करीब 7 किलोमीटर है। वहां जाने के लिए कोई भी साधन नहीं था। स्थानीय लोग काफी समय से इस रूट पर सार्वजनिक वाहन शुरू करने की मांग कर रहे थे। डीएम वंदना सिंह के प्रयासों से शहर को पहली सिटी बस मिल गई।

यह भी पढ़ें -  इन राशियों के लिए बड़ी खुशखबरी, आर्थिक तंगी से मिलेगी राहत, भाग्य देगा साथ और सूर्य की होगी कृपा

अल्मोड़ा के लोगों को सिटी बस की सौगात मिली हैं। यह बस करीब 25 लाख रुपये की है और ये बस पर्यटन विभाग द्वारा मिली है. नए कलेक्ट्रेट भवन में आने-जाने के लिए आम जनता के साथ कर्मचारियों को इससे काफी लाभ होगा।

अब अगर आप अल्मोड़ा में किसी काम से आ रहे हैं तो इस सिटी बस पर सफर कर आसानी से उस स्थान पर पहुंच सकते है। सिटी बस चलने से आम जनता के साथ महिलाओं को भी काफी लाभ मिलेगा। अल्मोड़ा को सिटी बस मिलने से वह काफी खुशी महसूस कर रही हैं।

You missed