UPPSC
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, उधम सिंह नगर, रुद्रपुर 

देवभूमि में लगातार प्रतिभा अपना डंका बजा रही है। आज हर क्षेत्र में यहां का युवा देवभूमि का नाम रोशन कर रहा है। अब ऊधम सिंह नगर जिले के चंद्रकांत बगोरिया ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में बाजी मारी है।  उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग  में पांचवीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। चंद्रकांत ने पहले ही प्रयास में  मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने फहराया तिरंगा; बोले- 'सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता'

UPPSC topper

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के गंगापुर रोड स्थित केशरी विहार कालोनी निवासी राजेद्र बगौरिया के बड़े पुत्र चंद्रकांत बगौरिया शुरू से ही सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य बनाकर चल रहे थे। इससे पहले चंद्रकांत संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा भी दे चुके हैं। जिसमें ने तीन बार इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन सफल नहीं हो पाये। ऐसे में उन्होंने हौंसला रखते हुए अपना प्रयास जारी रखा और यूपीपीसीएस में बाजी मार ली है।उनके पिता राजेंद्र बगौरिया अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कालेज में शिक्षक व माता भुवनेश्वरी ने उन्हें हमेशा सिविल सर्विस में जाने के लिए हौंसला बढ़ाया। चंद्रकांत ने बताया कि उनके छोटे भाई मनोज हाल ही में उत्तराखंड में बीडीओ बने हैं, जबकि बहन ममता ने एमटेक किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं (बड़ी खबर) सांसद अजय भट्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर रिबन काटकर किया लोकार्पण, नगर के प्रवेश मार्गों को मिला नया व आकर्षक स्वरूप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad