ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, समस्त दिल्ली NCR

उत्तराखंड समेत समस्त एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए  गए हैं. भारत के साथ ही नेपाल और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र नेपाल रहा है. पिछले पांच घंटों में यह नेपाल में दूसरा भूकंप है. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई है. उत्तराखंड के साथ ही दिल्ली नोएडा और गुरुग्राम में भी कई सेकेंड तक भीषण झटके महसूस किए गए. इसके कारण लोग उठ गए और कई लोग अपनी सोसायटी में बाहर निकल आए. फिलहाल भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

भूकंप के बाद कुछ लोगों ने अग्रसर भारत के साथ अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया, “ऐसा लगा कि बेड को कोई बहुत तेज धक्‍का मार रहा है. इस दौरान घर के फैन और झूमर भी भूकंप के असर के कारण तेजी से हिलने लगे.”

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ट्वीट में बताया गया है, “8और 9 नवंबर की दरमियानी रात 1:57 बजे आए इस भूकंप का Magnitude 6.3 था और इसका असर भारत के अलावा नेपाल और चीन में भी देखा गया. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी की गहराई में था.”

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

 

 

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad