खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, टिहरी 

 

उत्तराखंड के टिहरी जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बोराड़ी की शिक्षिका विमला गुसाई के आत्महत्या मामले में पुलिस ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है।

 

दरअसल प्रधानाचार्य अर्चना उनियाल पर शिक्षिका ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है।न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामला 1 अक्टूबर को मोलधार नई टिहरी निवासी विमला गुसाई ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी और सुसाइड नोट में अपने विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत अर्चना उनियाल पर मानसिक रूप से उत्पीड़न और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad