ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, हरिद्वार 

उत्तराखंड में आपराधिक मामले तेजी से बढ़ रहे है। अब कलियर के धनौरी में पेपर देने आई छात्रा के साथ स्कूल के बाहर तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान जब छात्रा के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और छात्रा को पीट दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

जानकारी के अनुसार कलियर थाना क्षेत्र के सोहलपुर गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी धनौरी स्थित एक स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा है। जिसे इब्राहिमपुर मसाई गांव निवासी पिंटू काफी समय से परेशान कर रहा था। छात्रा स्कूल जाती तो युवक उसके साथ छेडछाड़ करता। बुधवार को छात्रा पेपर देने स्कूल गई थी। जैसे ही वह स्कूल से बाहर आई पिंटू और उसके दो साथियों ने उसे घेर लिया और छेडछाड़ शुरू कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी जबरन अपने साथ ले जाने लगे। यह देख छात्रा ने शोर मचा दिया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

तभी छात्रा के भाई को यह बात पता चली तो वह विरोध करने मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि हमलावरों ने छात्रा के भाई की पिटाई कर दी। भाई को बचाने आई छात्रा को भी आरोपियों ने पीटा। हो हल्ला होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में पिंटू निवासी मसाई कलां और उसके दो साथियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad