ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नयी दिल्ली

अपनी फरियाद लेकर भाजपा सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के दरबार में आई महिला को आवेश में आई मंत्री जी ने थप्पड़ जड़ दिया, इस पूरी घटना को किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो वायरल कर दी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही एक तरफ जहां विपक्ष भाजपा पर हमलावर हो गया वही मंत्री ने बैकफुट पर आते हुए इस घटना पर खेद जताया है। गौरतलब है कि कर्नाटक के चामराजंगरा जिले के चामराजंगरा तालुक के गुंडलुपेट के हंगला गांव में बीती शाम को कर्नाटक सरकार में मंत्री वी सोमन्ना एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। तभी एक महिला समस्या बताने के लिए मंच पर पहुंच गई। समस्या बताने के बाद महिला जैसे ही मंत्री वी सोमन्ना का पांव छूने के लिए झुकी, उन्होंने महिला को थप्पड़ जड़ दिया।

 

इस घटना के बाद कार्यक्रमस्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। तब पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए आरोप लगाया कि क्या आप महिलाओं के प्रति इस तरह सम्मान करते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री वी सोमन्ना ने कहा कि मैं सभी लड़कियों को बहनों के रूप में देखता हूं। मुझे इस घटना के लिए खेद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad