खबर शेयर करें -

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया है. रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई. मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 159 रन बनाए थे. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या ने शानदार बॉलिंग करते हुए तीन-तीन विकेट लिए.
भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से  करारी शिकस्त दी।  विराट कोहली ने 82 रनों की पारी खेली।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीत के लिए 160 रन बनाने हैं. भारतीय बॉलर्स ने मैच के शुरुआती ओवर्स और मिडिल ओवर्स में शानदार बॉलिंग की जिसके चलते पाकिस्तान 159 रन के स्कोर तक ही पहुंच सका. अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के लिए बॉलिंग में काफी असरदार साबित हुए.


कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया पहली बार किसी वर्ल्ड कप में उतर रही है. भारत को पाकिस्तान के हाथों पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में मेलबर्न में अब टीम इंडिया बाबर आजम की इस आर्मी को धोकर अपना बदला पूरा करना चाहेगी. टीम इंडिया 15 साल से कोई टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीती है, ऐसे में इस सपने को भी पूरा करना जरूरी है.

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया है. भारतीय टीम की जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने 53 बॉल पर 82 रनों की नाबाद पारी खेली. रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई.
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad