ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, रामनगर 

मालधन में सड़क पार कर रहे चीतल से टकराने पर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

इधर, हादसे में घायल चीतल की भी मौत हो गई।

20 वर्षीय सरवन पुत्र श्याम सिंह निवासी तुमड़िया डाम और उसका साथी थारी निवासी हरदीप सिंह सोमवार देर रात बाइक से बाजपुर में गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे मालधन नंबर छह में चीतलों का झुंड सड़क पार कर रहा था। इस दौरान बाइक एक चीतल से टकरा गई।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

इससे बाइक से छिटककर सरवन सिंह बिजली के खंभे से टकरा गया। हरदीप भी घायल हो गया। दोनों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने सरवन सिंह को मृतक घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

हरदीप का उपचार चल रहा है। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पोस्टमार्टम कर मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आमपोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि हादसे में चीतल की भी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम कर चीतल के शव को दफना दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad