खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का नहर में शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक का ऊपरी शरीर बोरे से ढका हुआ था. मृतक के जेब से आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बरामद हुआ है, जिसकी तस्दीक की जा रही है. शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

रद्रपुर शहर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजादनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को मामले की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से युवक के शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त करने का प्रयास किया. लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई. मृतक के ऊपरी शरीर में एक बोरा लगा हुआ था. मृतक के जेब से एक आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बरामद हुआ है, जिसमें देवरतन सिंह निवासी बरेली दर्ज है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें -  (Big breking)घरेलू गैस की आपूर्ति रहेगी सुचारु, घबराने की जरूरत नहीं: सुरुची इंडेन गैस सर्विस

ट्रांजिट कैंप इंस्पेक्टर मोहन पांडे ने बताया कि 17 जुलाई गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि आजादनगर वार्ड 4 ब्रिलिएंट एकेडमी स्कूल वाली रोड के पास नहर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेते हुए मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया. लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई. मृतक के जेब से आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुआ है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में दुकान पर ‘वेल्डिंग ताला’! एडवांस किराया न मिलने पर मालिक ने दुकान ही सील कर दी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad