breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल रोड में हड़कंप: तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया युवक, भीड़ ने पीटाहल्द्वानी। शहर के नैनीताल रोड स्थित वार्ड नंबर तीन में सोमवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई जब एक मैकेनिक तीन युवतियों के साथ एक घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। देखते ही देखते मोहल्ले में भारी भीड़ एकत्र हो गई और कई घंटे तक हंगामा चलता रहा।वार्ड सभासद धर्मवीर के अनुसार, रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि एक युवक तीन युवतियों को लेकर क्षेत्र के एक घर में गया है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

मौके पर पहुंचने पर युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिला। इसकी खबर फैलते ही मोहल्ले में आक्रोश फैल गया। मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

आरोपी की पहचान तसलीम, निवासी काठगोदाम, के रूप में हुई है। जिस घर से युवक और युवतियां पकड़े गए, वह वसीम नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जो तसलीम का परिचित है। पुलिस के अनुसार, तीनों युवतियां हल्द्वानी शहर की ही रहने वाली हैं।

सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। देर रात से लेकर सुबह चार बजे तक इलाके में तनाव बना रहा।एसएसआई रोहताश सिंह सागर ने बताया कि वार्ड पार्षद की तहरीर पर आरोपी तसलीम के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

तीनों युवतियों को पूछताछ के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।