ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: गौलापार क्षेत्र के रॉयल स्पाइस होटल में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जब कुछ युवकों ने कमरे की मांग और ताश खेलने को लेकर होटल मैनेजर पर बेल्ट और कड़े से हमला कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार 7 अक्टूबर 2025 की रात 9:30 से 9:50 बजे के बीच करण नौला, गौरव रावत, दीपांशु मेहरा सहित कुछ युवक होटल में पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

युवकों ने ताश खेलने के लिए कमरे की मांग की, लेकिन होटल मैनेजर रमेश चंद्र ने जब नियमानुसार मना किया तो वे बिफर पड़े और गाली-गलौज के बाद हमला कर दिया।

आरोपियों ने बेल्ट और कड़े से मैनेजर की बुरी तरह पिटाई की, जिससे वह लहूलुहान हो गए।हमला रोकने आए अन्य स्टाफ को भी युवकों ने धमकी दी और भाग निकले।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

घायल मैनेजर रमेश चंद्र को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना पर काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

पुलिस को दी तहरीर में मैनेजर ने आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमला, धमकी और मारपीट की धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।

SO काठगोदाम के अनुसार, फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और उनकी तलाश जारी है। होटल कर्मियों की सुरक्षा के लिए भी पुलिस से मदद मांगी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।