ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

 

लालकुआं: राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमटी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

बुधवार की देर जयराम हल्दुचौड़ निवासी गिरीश चंद पलड़िया पुत्र तुलाराम पलड़िया उम्र 38 वर्ष सोयाबीन फैक्ट्री में ड्यूटी कर साइकिल से घर को वापस आ रहे थे। गुमटी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिस पर हल्दुचौड़ चौकी में तैनात कांस्टेबल प्रदीप पिलखावल अपनी कार द्वारा उन्हें हल्द्वानी चिकित्सालय में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया, ग्रामीण की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, मृतक की दो बेटियां हैं, घटना के बाद मृतक की पत्नी मंजू पलड़िया का रो रो कर बुरा हाल है। हंसमुख व्यवहार के धनी गिरीश की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है, कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad