बिंदुखत्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, विश्वास, विकास और गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने पर आज बिंदुखत्ता मंडल द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भव्य कार्यक्रम स्थानीय जय माँ हाट कालिका प्रांगण में संपन्न हुआ।
बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रांगण में वृहद् साफ-सफाई अभियान और वृक्षारोपण के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय देवतुल्य जनता ने कीर्तन-भजन कर राष्ट्र की सुख, समृद्धि, सुरक्षा और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इस गौरवमयी आयोजन में संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, मंडल महामंत्री पूरन बोरा, मंडल मंत्री हरीश लाल, मंडल कोषाध्यक्ष हरेंद्र रौतेला, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज कोरंगा और महिला मोर्चा अध्यक्ष किरन खड़ायत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
राष्ट्र निर्माण का संकल्प: कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँच रही हैं।

इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक बृजेश त्यागी, प्रताप पांडा, हिम्मत रावत, मोहन शर्मा, बूथ अध्यक्ष कमल सम्मल, बूथ अध्यक्ष नंदन बिष्ट, शक्ति केंद्र पालक कृपाल नेगी, युवा मोर्चा महामंत्री योगेश कुमार, हरीश कोरंगा, युवा मोर्चा मंत्री रमेश जोशी तथा युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी मोहित जोशी ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
साथ ही महिला मोर्चा उपाध्यक्ष विमला देवी, दीपा भट्ट, सोशल मीडिया प्रभारी शीतल नेगी, किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी जीवन पंत, आशा देवी, प्रमोद चुफाल और भूपेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


