खबर शेयर करें -

नैनीताल: जिले के बीडी पांडे अस्पताल में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी की जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड जांच में किशोरी के एक माह की गर्भावस्था होने की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन स्तब्ध रह गए।

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने फहराया तिरंगा; बोले- 'सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता'

अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोरी व उसकी मां से पूछताछ आरंभ की।एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से औपचारिक तहरीर नहीं मिली है, मगर अस्पताल की सूचना के आधार पर पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:काम शुरू होने से पहले ही लग गया 'शुभारंभ' का पत्थर, निरस्त टेंडर के बीच श्रेय की सियासत पर उठे सवाल

उन्होंने कहा कि किशोरी के बयान दर्ज किए जाएंगे और संबंधित व्यक्ति की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया जाएगा, क्योंकि किशोरी नाबालिग है। घटना के खुलासे से स्थानीय समाज में चिंता का माहौल है और लोग इस विषय को गंभीर सामाजिक चेतावनी के रूप में देख रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: समिति चुनाव की आचार संहिता का पूर्ण पालन करते हुए देशभक्ति के साथ संपन्न हुआ उत्सव, वीडियो
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad