खबर शेयर करें -

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा आयोजित मैस्कॉट डिज़ाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता-2026 के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए एमडीडीए कार्यालय में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस बंशीधर तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -  Lalkuwan Breaking: मदिरा की दुकान पर प्रशाशन का छापा, वीडियो

​मैस्कॉट डिज़ाइन प्रतियोगिता के विजेता:

  • ​प्रथम स्थान: सुश्री स्नेहा भण्डारी — ₹50,000 पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति-पत्र
  • ​द्वितीय स्थान: अनुराग रमोला — ₹30,000 पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति-पत्र
  • ​तृतीय स्थान: अंकिता बिष्ट — ₹15,000 पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति-पत्र

​स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता:

  • ​प्रथम स्थान: अंकित सिंह रावत — ₹10,000 पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति-पत्र
यह भी पढ़ें -  मल्ला निगलाट में कथित लैंड फ्रॉड की शिकायत से हड़कंप, कमिश्नर ने डीएम को सौंपी जांच

​समारोह के दौरान एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जनभागीदारी, रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिभाशाली लोगों को अपनी कल्पनाशीलता और कौशल प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करती हैं। साथ ही, विकास से जुड़ी गतिविधियों में आमजन की भागीदारी बढ़ाने और नए विचारों को प्रोत्साहित करने में भी ये प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

यह भी पढ़ें -  मल्ला निगलाट में कथित लैंड फ्रॉड की शिकायत से हड़कंप, कमिश्नर ने डीएम को सौंपी जांच

​एमडीडीए की इस पहल को रचनात्मक प्रतिभाओं को पहचान देने और विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय एवं महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad