खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक पुजारी और सेवादार की हत्या के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मंदिर का ही एक पूर्व सेवादार, एक अघोरी और आपराधिक रिकॉर्ड वाला शख्स शामिल है। घटना उधम सिंह नगर जिले की है।

SSP मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 4-5 जनवरी की रात के खटीमा में बाबा भारमल मंदिर के पुजारी बाबा हरिगिरि महाराज और सेवादार रूपा की रात को लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल से कुछ नकदी और अन्य सामान भी गायब था।

SSP ने बताया कि 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें मंदिर का पूर्व सेवादार कालीचरण, अघोरी रामपाल और उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले का रहने वाला पवन शामिल है। पवन का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।

शराब पीने से मना करने पर रची हत्या की साजिश
पुलिस के मुताबिक, आरेपियों से पूछताछ में पता चला कि कालीचरण और रामपाल मंदिर में आयोजित भंडारे में आए थे। भंडारे में खाना खाने के बाद दोनों मंदिर परिसर में ही रुके। यहां रात को दोनों शराब पी रहे थे। बाबा हरिगिरि महाराज ने जब उन्हें देखा तो उन्हें डांटा। इसके बाद दोनों मंदिर से चले गए।

कालीचरण और रामपाल ने इसके बाद पवन के साथ मिलकर पुजारी बाबा हरिगिरि महाराज की हत्या की साजिश रची। घटना वाले दिन तीनों आरोपियों ने लाठी-डंडे से पहले पुजारी पर हमला किया। जब सेवादार रूपा उन्हें बचाने आई तो उसे भी पीटा। एक अन्य सेवादार नन्हे इसमें घायल हो गया।

1200 लोगों से पूछताछ और 1 हजार से ज्यादा कैमरे खंगाले
SSP ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। घायल सेवादार भी कोई ठोस सुराग नहीं दे पा रहा था। पुलिस ने 1200 लोगों से पूछताछ और 1 हजार से ज्यादा कैमरे खंगाले। इसके बाद मामले का सुराग मिला। पुलिस ने आरोपियों से 4700 रुपए एक मोबाइल और डोंगल भी बरामद किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad